जिपं सदस्य पर बदमाशों ने झोंका फायर

सुलतानपुर : बरात जा रहे जिला पंचायत सदस्य पर अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 11:41 PM (IST)
जिपं सदस्य पर बदमाशों ने झोंका फायर
जिपं सदस्य पर बदमाशों ने झोंका फायर

सुलतानपुर : बरात जा रहे जिला पंचायत सदस्य पर अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि इस घटना में जिपं सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी जिपं सदस्य उदय चंद्र यादव उर्फ भीम शनिवार देर रात अपने घर से स्कार्पियो में बैठ कर मित्र रामचरन वर्मा के लड़के की शादी मे शरीक होने आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। थाने पर दी गई तहरीर के मुताबिक पल्सर सवार बदमाश घर से ही रेकी कर रहे थे और वे जैसे ही जिपं सदस्य घर से निकले लाल गमछा से मुंह बांधे बदमाश कई बार ओवर टेक किए। जैसे वे नेशनल हाईवे पर तमरसेपुर गांव के पास पहुंचे। इस पर जिपं सदस्य उदय को शक हुआ तो उन्होंने अपना स्कार्पियो वाहन कोइरीपुर की तरफ मोड़ दिया। पल्सर सवार बदमाशों ने फिर ओवरटेक करना चाहा तो वे बाइक सहित खड्ड में जा गिरे। जब जिपं सदस्य समर्थकों के साथ वाहन से नीचे उतरे तो बदमाश फाय¨रग करते हुए अंधेरे में भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने उठा लाई। एसओ चांदा अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

इनसेट.. ढाई साल पहले हुई थी जिपं सदस्य के पिता की हत्या

जिपं सदस्य उदयचंद्र यादव के पिता राजदेव यादव की करीब ढाई वर्ष पहले 21 नवंबर 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उस समय उनके ऊपर हमला किया था जब वे चांदा बाजार स्थित बैंक से नकदी निकाल कर पूनीभीमपट्टी अपने ईंट भट्ठे पर बाइक से जा रहे थे। प्रकरण में रंगदारी वसूली का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने स्थानीय कोतवाली व पड़ोसी जिले

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी