छह उपनिरीक्षकों के कांधे पर सजे तीन सितारे

सुलतानपुर : जिले के छह उपनिरीक्षकों के कांधे पर प्रमोशन के बाद तीन सितारे सज गए। खुद पुलिस कप्तान ने

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM (IST)
छह उपनिरीक्षकों के कांधे पर सजे तीन सितारे

सुलतानपुर : जिले के छह उपनिरीक्षकों के कांधे पर प्रमोशन के बाद तीन सितारे सज गए। खुद पुलिस कप्तान ने उन्हें बैज लगाया। महिला थाना प्रभारी शमानाज सिद्दीकी, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ऊषा निषाद, गभड़िया चौकी प्रभारी एफआर खान, दोस्तपुर के उपनिरीक्षक नथुनी प्रसाद व थाना प्रभारी सुरेंद्र ¨सह, अखंडनगर एसओ राजकुमार यादव की पदोन्नति हो गई है। जिन्हें निरीक्षक बना दिया गया है। एसपी पवन कुमार ने इन अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर सम्मान दिया। उन्होंने स्थानांतरित सीओ जितेंद्र गिरि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर एएसपी विनय ¨सह समेत विभिन्न थानाक्षेत्रों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी