'बड़े भाई साहब' के बहाने याद किए गए मुंशी प्रेमचंद

सुलतानपुर : शुक्रवार को प्रख्यात साहित्यकार व कथा सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर वि

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM (IST)
'बड़े भाई साहब' के बहाने याद किए गए मुंशी प्रेमचंद

सुलतानपुर : शुक्रवार को प्रख्यात साहित्यकार व कथा सम्राट कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में वे मशहूर कहानी 'बड़े भाई साहब' के बहाने याद किए गए।

संस्थान के भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग द्वारा आयोजित जयंती समारोह की औपचारिक शुरूआत प्राचार्य डॉ.एके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विभागाध्यक्ष डॉ.संजय श्रीवास्तव ने प्रेमचंद लिखित कथा'बड़े भाई साहब'का भावात्मक उतार-चढ़ाव के साथ पाठ किया। कथा के भीतर समाहित भावों पर खूब तालियां बजीं। व्यंग पर हास्य भी बिखेरा। सभी ने मनोयोग से कथा सुना और सराहा। इसके पश्चात आयोजित चर्चा में राणा प्रताप कॉलेज के ¨हदी विभागाध्यक्ष डॉ.इंद्रमणि कुमार ने कथा में निहित अंग्रेजी शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि ये कथा एक प्रकार से इस शिक्षा का विरोध करती है। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने को प्रेरित करती है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के डॉ.धर्मपाल ¨सह ने कथा की समसामयिकता को स्वयं के जीवन के अनुभवों को कथा से जुड़ा हुआ बताया। केएनआइ के डॉ.राधेश्याम ¨सह ने कथाकाल पर प्रकाश डालते हुए तत्कालीन परिवेश पर चर्चा की। साहित्यकार कमलनयन पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि मुंशी प्रेमचंद के समग्र व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन डॉ.संजय श्रीवास्तव ने किया। डॉ.पीके ¨सह, डॉ.आरपी ¨सह, राहुल श्रीवास्तव, डॉ.डीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी