स्वच्छता फैलाएं, गांव को ओडीएफ बनाएं

सुलतानपुर : स्वच्छता फैलाना सरकार की मंशा है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। समुदाय आधारित सम्प

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 10:59 PM (IST)
स्वच्छता फैलाएं, गांव को ओडीएफ बनाएं

सुलतानपुर : स्वच्छता फैलाना सरकार की मंशा है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

समुदाय आधारित सम्पूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) कार्यकर्ता जिले को भी निर्मल बनाएं। ताकि जिला ओडीएफ (खुले में शौंचमुक्त) बने। यह बात मुख्य प्रशिक्षक सरोजकांत चौधरी ने कहीं।

शहर के दरियापुर में पंचायतीराज विभाग की कार्यशाला में रविवार को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। पंचायतीराज विभाग ने सीएलटीएस के तहत 85 कार्यकर्ताओं को चयनित किया है। ये कार्यकर्ता गांवों को खुले में शौंचमुक्त बनाने की मुहिम संचालित करेंगे। कार्यकर्ताओं को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे दिन गैरप्रांत से आए प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता मिशन का पाठ पढ़ाया। अभियान के क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्य प्रशिक्षक चौधरी ने कहाकि गांवों को शौचमुक्त कराने के लिए सबसे पहले ग्रामीणों की सोच बदलनी होगी। उन्हें शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करना होगा। सरकारी योजना के तहत शौचालय कैसे बनवाना है? इसकी प्रक्रिया बताने के साथ पात्रों का उसका लाभ भी दिलाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला पंचायत राज अधिकारी अर¨वद कुमार, प्रशिक्षक प्रभात कुमार, राकेश अग्रवाल, अरुनभ व अजय ने भी संबोधित किया। संचालन एसके शुक्ला ने किया। इस मौके पर विभाग के अभिषेक ¨सह, आशीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी