कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-ध्यान-दान

सुलतानपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने बुधवार को पवित्र स्थलों पर जाकर सरोवरों व गोमती नदी में स्न

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 10:12 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-ध्यान-दान

सुलतानपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने बुधवार को पवित्र स्थलों पर जाकर सरोवरों व गोमती नदी में स्नान किया। स्नान-ध्यान के साथ असहायों को दान किया। इस मौके पर लोगों ने गुरुजनों की पूजा व भंडारे का आयोजन भी किया। गोमती नदी के सीताकुंड घाट व धोपाप घाट पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। लोगों ने गो-संकल्प भी किया।

कैलाश मानसरोवर जल वितरण

शहर के रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कैलाशी विजय व रेखा जायसवाल के संयोजन में कैलाश मानसरोवर जल वितरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा भोले के आशीर्वाद स्वरूप जल ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी