पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर बिफरी 'आप'

सुलतानपुर : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर 'आप' कार्यकर्ता बिफर पड़े। रविवार क

By Edited By: Publish:Sun, 17 May 2015 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2015 10:40 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर बिफरी 'आप'

सुलतानपुर : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर 'आप' कार्यकर्ता बिफर पड़े। रविवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के अवध जोन के मीडिया प्रभारी सभाजीत सिंह की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। दोपहर बारह बजे कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अच्छे दिन का वायदा करने वाले और अपने को सबसे बड़ा नसीब वाला बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। एक साल के कार्यकाल में सरकार ने आम आदमी को निराश किया है। पंद्रह दिन में पेट्रोलियम पदार्थो के दाम लगातार दो बार बढ़ा दिए गए हैं। इसका सीधा असर नागरिकों पर पड़ेगा। कहा कि प्रकृति की मार झेल रहे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़े दाम वापस लिए जाने की मांग की । इस मौके पर प्रणीत सिंह बौद्धिक, डॉ.अनिल द्विवेदी, प्रमोद, अनिल, अजमल, जीशान अहमद, अमित सोनी, शनी विश्वकर्मा, इमरान, दिलीप, अरुण व फिरोज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी