सुल्तानपुर में किसान की मौत

सुल्तानपुर : रविवार को फसलों की बर्बादी देखकर एक और किसान को सदमा लग गया। किसान को अरहर काटते वक्त स

By Edited By: Publish:Sun, 12 Apr 2015 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2015 09:54 PM (IST)
सुल्तानपुर में किसान की मौत

सुल्तानपुर : रविवार को फसलों की बर्बादी देखकर एक और किसान को सदमा लग गया। किसान को अरहर काटते वक्त सीने में अचानक तेज दर्ज उठा, परिजन उसे सीधे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की है। देर शाम तक प्रशासन ने सदमे से किसान की मौत की पुष्टि नहीं की। चांदा संवादसूत्र के अनुसार गोपीनाथपुर गांव निवासी खदेरु लाल (55) पुत्र झूरी शाम चार बजे बंटाई पर ली अरहर की फसल काटने खेत गया था। फसल काट ही रहा था कि अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। यह बात उसने परिजनों को बताई तो फौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीकमैचा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दिवंगत किसान के परिवारीजनों के अनुसार खदेरु कई दिनों से मौसम की बेरुखी और फसल की बर्बादी देखकर ¨चतित था। दोपहर बाद जब बूंदाबांदी होने लगी तो वह बेचैन हो उठा और खेत में पक चुकी अरहर की फसल को काटने के लिए निकाला। वहां फसल देखकर उसे सदमा लग गया। जिससे उसकी जान चली गई। लंभुआ एसडीएम नलिनीकांत ¨सह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मौत के कारणों पुष्टि की जा सकेगी।

chat bot
आपका साथी