योगेश शेखर विध्य रत्न मानध उपाधि से सम्मानित

विन्ध्य संस्कृति शोध समिति सहयोगी संगठन मीडिया फोरम आफ इंडिया सोन साहित्य संगम के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नगर स्थित न्यू कालोनी के हरदापुरम में साहित्यकार एवं साहित्य विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला बनाओ आंदोलन के अग्रणी नेता व साहित्यकार योगेश शेखर को स्मृति चिन्ह और साहित्यिक पुस्तके भेंट कर विन्ध्य रत्न की मानद उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 09:31 PM (IST)
योगेश शेखर विध्य रत्न मानध उपाधि से सम्मानित
योगेश शेखर विध्य रत्न मानध उपाधि से सम्मानित

जासं, सोनभद्र : विध्य संस्कृति शोध समिति सहयोगी संगठन मीडिया फोरम आफ इंडिया, सोन साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित न्यू कालोनी के हरदापुरम में साहित्यकार एवं साहित्य विषय पर गोष्ठी हुई। इस दौरान जिला बनाओ आंदोलन के अग्रणी नेता व साहित्यकार योगेश शेखर को स्मृति चिह्न और साहित्यिक पुस्तकें भेंटकर विध्य रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि साहित्यकार सुशील राही ने कहा कि योगेश ने जो कार्य किए उसकी चर्चाएं हमेशा की जाती रहेंगी। समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि साहित्यकार योगेश शेखर का राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अध्यक्षता करते हुए मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय से बीमार चल रहे साहित्यकार योगेश शेखर के साहित्य, इतिहास और राजनीति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। कवयित्री डा. रचना तिवारी ने कहा कि साहित्यकार कभी मरता नहीं साहित्य में चिरकाल तक जीवित रहता है। सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने कहा कि हमारे संगठन का मकसद साहित्यकारों को आगे बढ़ाना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी