लॉकडाउन पालन के साथ काम भी जरूरी

वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को लेकर हर कोई सतर्कता बरत रहा है। लॉकडाउन के चलते कार्यालय बंद होने से घर पर रहकर परिवार का हाथ बंटा रहे हैं। दूसरों को भी लॉकडाउन का पूरी तरीके से पालन करने की अपील कर रहा है। इससे की इस महामारी से बचाव किया जा सके। विन्धनगर परियोजना के अपर महाप्रबंधक आलोक त्रिपाठी ने लॉकडाउन में अपनी दिनचर्या में पूरी तरह से बदलाव कर लिया है। वे बताते हैं कि सुबह उठकर दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर घर पर ही योग व प्रणायाम करते

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 04:09 PM (IST)
लॉकडाउन पालन के साथ काम भी जरूरी
लॉकडाउन पालन के साथ काम भी जरूरी

जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र): वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को लेकर हर कोई सतर्कता बरत रहा है। लॉकडाउन के चलते कार्यालय बंद हैं। समय का सदुपयोग हो इसलिए घर में परिवार का हाथ भी बटाना जरूरी है। लॉकडाउन पूरी तरह सफल हो, लोग घरों में रहें इसके लिए लोगों से अपील भी है। ऐसा ही करने से इस महामारी से बचा जा सकता है।

कुछ यही है विध्यनगर परियोजना के अपर महाप्रबंधक आलोक त्रिपाठी का। इन्होंने लॉकडाउन में अपनी दिनचर्या में पूरी तरह से बदलाव कर लिया है। वे बताते हैं कि सुबह उठकर दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर घर पर ही योग व प्रणायाम करते हैं। पहले की तरह कार्यालय जाने की जल्दी नहीं रहती है। कार्यालय से मोबाइल पर आने वाले समस्या का समाधान घर से ही किया जाता है। वर्क फार्म होम में कार्यालय से अधिक कार्य घर से ही कर लेते हैं। कार्यालय में न जाने के तनाव से मुक्ति है। कहा कि नाश्ता, जलपान में परिवार के साथ किचन में हाथ बटाने का पर्याप्त समय मिल जा रहा है। नौकरी के बाद पहली बार लॉकडाउन में परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिला है। शाम को बागवानी आदि की देख-रेख करने का समय भी समय मिल जाता है। कोविद-19 में लॉकडाउन का पूरा पालन करना आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर मॉस्क लगाकर निकलते हैं। हाथ की सफाई करना आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी