इंजीनियरों की ड्रेस बनाकर सशक्त होंगी समूह की महिलाएं

देश के आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब जनपद में स्थित कंपनियों के इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए ड्रेस का भी निर्माण करेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जा रही है। सबकुछ योजना के अनुसार चला तो आगामी वर्ष से इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 06:48 PM (IST)
इंजीनियरों की ड्रेस बनाकर सशक्त होंगी समूह की महिलाएं
इंजीनियरों की ड्रेस बनाकर सशक्त होंगी समूह की महिलाएं

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देश के आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब जनपद में स्थित कंपनियों के इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए ड्रेस का भी निर्माण करेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जा रही है। सबकुछ योजना के अनुसार चला तो आगामी वर्ष से इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

आधी आबादी को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा निरंतर कवायद की जा रही है। अचार, मुरब्बा, पापड़, अगरबत्ती आदि सामानों के निर्माण के बाद मिशन से जुड़ी महिलाएं अब वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में भी उतर आई हैं। वर्ष 2018 में परिषदीय विद्यालयों में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित ड्रेस का वितरण किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा नक्काशीदार कुर्तियों का भी निर्माण किया गया है। इसके बाद उनके कार्य का दायरा बढ़ाते हुए मिशन द्वारा जनपद में स्थित सार्वजनिक व निजी कंपनियों के इंजीनियरों व कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस के निर्माण की योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि जनपद में संचालित कंपनियों के प्रबंधन से वार्ता की जा रही है। वहां प्रस्ताव भेजा गया है। सहमति मिलने के बाद ड्रेस निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। सोनभद्र में विद्यमान कंपनियां

पावर हब के नाम से विख्यात सोनांचल में देश की प्रमुख विद्युत उत्पादक महारत्न कंपनी एनटीपीसी सहित उत्पादन निगम की अनपरा व ओबरा तथा निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना है। इसके साथ ही ¨हडाल्को एल्यूमीनियम प्लांट, रेणुपावर, अल्ट्राटेक सीमेंट डाला तथा जेपी पावर व सीमेंट फैक्ट्री चुर्क भी यहां विद्यमान हैं। सभी कंपनियों के कर्मियों का ड्रेस अलग-अलग है।

chat bot
आपका साथी