पत्नी ने प्रेमी से करायी हत्या, दोनों गिरफ्तार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सुरेश प्रजापति की बुधवार की रात में उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कहकर हत्या करा दी थी। घटना के बाद आरोपित कहीं भागने के फिराक में था तभी रविवार को पुलिस ने उसे पुलिस ने कठबंधवा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पत्नी को भी पुलिि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:24 AM (IST)
पत्नी ने प्रेमी से करायी हत्या, दोनों गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी से करायी हत्या, दोनों गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोविदपुर/म्योरपुर : म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सुरेश प्रजापति की बुधवार की रात में उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कहकर हत्या करा दी थी। घटना के बाद आरोपित कहीं भागने के फिराक में था तभी रविवार को पुलिस ने उसे पुलिस ने कठबंधवा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से मोबाइल व आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है।

दुद्धी सीओ संजय वर्मा ने बताया कि देवरी गांव निवासी सुरेश प्रजापति की पत्नी व उसी गांव के राम प्रकाश के बीच संबंध था। यह जानकारी जब सुरेश को हुई तो उसने विरोध किया और पत्नी को ऐसा न करने के लिए मना किया। इसको लेकर पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। वहां जाने के बाद उसने अपने प्रेमी राम प्रकाश गोंड़ से बात की। बातचीत कर हत्या की योजना बनाई गई और प्रेमी ने बुधवार की रात घटना को अंजाम दे दिया। म्योरपुर थाने के थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि पत्नी की काल डिटेल निकाली गई तो रामप्रकाश के साथ संबंध होने की बात प्रकाश में आई। जब गहनता से जांच की गई तो पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी से कहकर पति की हत्या करवाया। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है।

chat bot
आपका साथी