नगर में लगाए गए यूरिनल की नहीं ली जा रही सुधि

जागरण संवाददाता सोनभद्र राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगाए गए यूरिनल।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:40 AM (IST)
नगर में लगाए गए यूरिनल की नहीं ली जा रही सुधि
नगर में लगाए गए यूरिनल की नहीं ली जा रही सुधि

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगाए गए यूरिनल खराब हो गए हैं। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इससे बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।

बता दें कि नगर क्षेत्र में आरटीएस क्लब, संस्कृत विद्यालय मोहाल, चाचा नेहरू पार्क समेत करीब एक दर्जन जगहों पर यूरिनल लगाया गया था। इसको लगाने में लाखों रुपये खर्च हुए थे, लेकिन अब यह सब क्षतिग्रस्त हो गया है। जो बचे भी हैं वह साफ सफाई के अभाव में बेकार पड़े हैं। उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। इससे वहां आसपास आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई, बावजूद इसके सुधि नहीं ली जा रही है। इससे नगर में कई जगहों पर गंदगी फैल गई है। बाजार आने वाले लोग जहां-तहां खड़े होकर गंदगी फैला रहे हैं। यूरिनल की व्यवस्था न होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। नगर निवासी राजीव शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय सिंह श्रीकांत आदि ने बताया कि देखरेख के अभाव में लगाए गए यूरिनल खराब हो गए हैं। जो यूरिनल बचे हैं अगर उसकी साफ-सफाई कर दी जाए तो प्रयोग करने लायक हो जाएगा। नगर वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर के सार्वजनिक जगहों पर यूरिनल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी