गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

अनपरा (सोनभद्र) अनपरा पुलिस ने रविवार को चार किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 06:54 PM (IST)
गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा पुलिस ने रविवार को चार किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अनपरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-15 डिबुलगंज निवासी 30 वर्षीय सुलतान खान उर्फ चोटू एवं अनपरा कालोनी प्रथम टाइप निवासी 28 वर्षीय विकाश कुमार काफी दिनों से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त थे। तलाशी में सुलतान के पास से दो किलो 200 ग्राम एवं विकास के पास से दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी