तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 10:54 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सोमवार को तहसील मुख्यालय पर निकले तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दुद्धी मंडल अध्यक्ष कमलेश ¨सह कमल के नेतृत्व में निकली यात्रा को दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा नगर के सभी वार्डों में घूमते हुए तहसील परिसर पहुंची।

इस दौरान उत्साही कार्यकर्ता हवा में तिरंगा को लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का गगनभेदी नारे लगाते हुए समूचे क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति का बना दिया। इसे देखकर लोगों में उत्साह का संचार हो गया। यात्रा तहसील परिसर में हुई सभा को संबोधित करते हुए दिनेश अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि समेत तमाम वक्ताओं ने देश की आन-बान व शान के प्रतीक तिरंगे का गुणगान गाते हुए राष्ट्ररक्षा और देश के विकास का संकल्प लिया। सभा को मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार, सुरेंद्र ¨सह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत¨सह खरवार, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री धनंजय रावत, दरगाही यादव, रामअजोर भारती, अयोध्या गुप्ता, गोरखनाथ अग्रहरि, राहुल गुप्ता एडवोकेट, ओमप्रकाश मिश्रा, पंकज गोस्वामी, अजय गुप्ता, प्रेमनारायण ¨सह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुभेष मौर्या ने किया।

chat bot
आपका साथी