आंधी व बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

सोनभद्र जिले में सोमवार की सुबह आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी राहत मिली है। लेकिन क्रय केन्द्रों पर खुले आसमान के नीचे रखा गया किसानों का गेहूं भीग गया। बार-बार मौसम परिवर्तन होने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई क्रय केन्द्रों प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:26 AM (IST)
आंधी व बूंदाबांदी से  तापमान में गिरावट
आंधी व बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में रविवार की रात में आंधी व सोमवार की सुबह हुई बूंदाबादी से तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों को इस भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। क्रय केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे रखा गया किसानों का गेहूं भींग गया। बार-बार मौसम में बदलाव होने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई क्रय केंद्रों पर पन्नी व तिरपाल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि दोपहर बाद धूप होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है।

रविवार की रात में अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी शुरू हो गई। इसी बीच सोमवार की सुबह में हुई बूंदाबांदी से सरकारी गेंहू खरीद केंद्रों पर खुले में बोरों में भरकर रखा गेहूं भींग गया। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं को रखने के लिए न तो छांव के इंतजाम हैं और न ही पन्नी-तिरपाल की व्यवस्था की गई है। गनीमत रहा कि बारिश कुछ ही समय व हल्की हुई। अगर तेज बारिश होती तो हजारों क्विटल गेहूं मैदान में रखे-रखे बर्बाद हो जाता। जिले में आधा दर्जन एजेंसियों के क्रय केंद्र बने हुए है। केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे गेहूं पड़ा है। साथ ही समय से उठान न होने के कारण खुले मैदान में भी हजारों कुंतल गेहूं बोरों में भरा रखा हुआ है। प्रशासन की तरफ से कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद धूप होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी