बच्चों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ

तहसील मुख्यालय के डीएलसी पब्लिक इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को पुलिस महकमे ने बच्चों को ट्रैफिक रूल का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 09:28 PM (IST)
बच्चों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ
बच्चों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ

जासं दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय के डीएलसी पब्लिक इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को पुलिस महकमे ने बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को सीओ व कोतवाल ने संबोधित किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ¨सह ने बच्चों को यातायात का पाठ पढ़ाते हुए अपील किया कि उनके अभिभावक या घर के बड़े सदस्य यदि बाइक से निकलने के लिए तैयार हों तो उन्हें घर में रखे हेलमेट अवश्य दें। जिससे उनकी ¨जदगी सलामत रहे।

इसी तरह चार पहिया वाहन पर बैठते समय चालक के साथ आगे बैठने वाले को सीट बेल्ट पहनने के लिए कहें। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बच्चों को सड़क पर पैदल, साइकिल से चलने का तरीका बताया। उन्होंने हाइवे पर लगने वाले यातायात चिन्ह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। कहा कि आप किसी भी सड़क पर यात्रा करते वक्त चम्मच, क्रास, हार्न पर कटे का निशान आदि के बारे में जानकारी अवश्य रखें। इससे उस क्षेत्र का लोकेशन आदि का पता चलता रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामानुज दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ ही वाहन चालक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी