तालाब में डूबने से युवक की मौत

गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरी के तालाब में जल मुर्गी मारने के लिए पानी में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके शव को कई घंटों से खोजबीन के बाद भी नहीं ढूंढा जा सका। घटना के बाद देर शाम तक पुलिस मौके पर तैनात रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 07:12 PM (IST)
तालाब में डूबने से युवक की मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत

जासं, ¨सगरौली : गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के तालाब में जल मुर्गी मारने के दौरान पानी में उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके शव को पानी में कई घंटे खोजबीन के बाद ढूंढा जा सका। घटना के बाद देर शाम तक पुलिस मौके पर तैनात रही।

सोमवार की शाम पड़री गांव का कन्हैया लाल कोल (28) गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पास के तालाब में जल मुर्गी मारने के लिए गया था। जैसे ही उसने पत्थर मारा जल मुर्गी तालाब में ही गिर गई उसे खोजने के लिए कन्हैया पानी में उतर गया। तालाब में झाड़-झंखाड़ होने से वह खुद ही एक गहराई वाली जगह में डूबने लगा। उसे डूबते देख दूसरा युवक दौड़ कर गांव वालों को बुलाया परंतु तब तक वह डूब चुका था। रात होने के चलते उसके शव का पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह शव की खोजबीन शुरू तो काफी मशक्कत के बाद पोकलेन की मदद से शव को पानी से निकाल गया। इस दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न भेज दिया।

chat bot
आपका साथी