प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प

शनिवार शाम को वनिता मंडल द्वारा सांस्कृतिक संध्या स्पार्कलिग स्टार्स का आयोजन अधिकारी क्लब में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इ. सीपी मिश्रा एवं वनिता मंडल की अध्यक्ष पदमावती मिश्रा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने गणपति पूजन के साथ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:45 PM (IST)
प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प
प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : वनिता मंडल द्वारा अधिकारी क्लब में शनिवार शाम को सांस्कृतिक संध्या स्पार्कलिग स्टार्स का आयोजन किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सीपी मिश्रा एवं वनिता मंडल की अध्यक्ष पदमावती मिश्रा ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वातावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

बच्चों द्वारा बच्चे मन के सच्चे, कठपुतली डांस, चप्पा-चप्पा चरखा चले, कमली कमली आदि गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। यातायात नियमों के पालन, स्वच्छता अभियान, पॉलीथिन मुक्त वातावरण, जल ही जीवन है, बेटी बचाओ, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर नाटिका प्रस्तुत कर कई विसंगतियों की ओर इशारा किया। सचिव माधुरी गुप्ता द्वारा मेघावी छात्र अमन राज और अमीषा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इसमें श्रुति गौतम, शिप्रा श्रीवास्तव, ऋचा अरुण, रीता कुरील, सीमा वर्मा, दीप्ति सक्सेना एवं माधुरी गुप्ता मौजूद थी। संचालन आयुष और वैभवी द्वारा विधि भटनागर एवं ममता शंकर के नेतृत्व में किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक आरपी सक्सेना, वनिता मंडल की उपाध्यक्ष दीप्ति सक्सेना, सुधा मिश्रा, पुष्पा पांडेय एवं सुभद्रा यादव सहित तमाम अभियंता और सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी