बूथ व सेक्टर को पूरी तरह से सक्रिय करने पर बल

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को नगर स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमें अपना बूथ, सेक्टर व मण्डल को पूर्ण रूप से सक्रिय करना है। क्योंकि चुनाव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जाता है। हम सभी कार्यकर्ताओं का मात्र एक उद्देश्य है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में पून: भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 09:54 PM (IST)
बूथ व सेक्टर को पूरी तरह से सक्रिय करने पर बल
बूथ व सेक्टर को पूरी तरह से सक्रिय करने पर बल

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को नगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमें अपना बूथ, सेक्टर व मंडल को पूर्ण रूप से सक्रिय करना है। चुनाव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जाता है।

काशी व गोरखपुर क्षेत्र के विस्तार नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मिशन 2019 शुरू कर दिया गया है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए विस्तारकों व बूथ स्तर की समीक्षा की है। जिला प्रभारी विद्यासागर राय ने कहा कि हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर अभी तक जो चुनाव हुआ उसमें हम जीतते आएहैं। दो मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकालनी है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया। इस मौके पर ज्ञानेश्वर शुक्ला, कमलेश चौबे, गो¨वद यादव, माला चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी