प्रदेश सरकार पर गरीब व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा का आरोप

जागरण संवाददाता सोनभद्र 17 अक्टूबर से झांसी से शुरू हुई जन अधिकारी पार्टी की कमेरा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 07:02 PM (IST)
प्रदेश सरकार पर गरीब व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा का आरोप
प्रदेश सरकार पर गरीब व पिछड़े वर्ग की उपेक्षा का आरोप

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : 17 अक्टूबर से झांसी से शुरू हुई जन अधिकारी पार्टी की कमेरा चेतना पद यात्रा सोमवार को राब‌र्ट्सगंज पहुंची। पद यात्रा की अगुवाई अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने की। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में किसान, गरीब, मजदूर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के दबे-कुचले तबके के लोगों के उत्थान के बारे में नहीं सोच रही। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कमेरा समाज के लोगो की बड़े पैमाने पर हत्याएं हो रही हैं। जिससे आमजनमानस में भय व्याप्त है। इसके खिलाफ भागीदारी संकल्प मोर्चा संघर्ष करने का संकल्प लिया हुआ है। कहा कि हम कमेरा वादी चुप बैठने वाले नहीं है, कमेरा समाज को भागीदारी संकल्प मोर्चा न्याय दिलाकर दम लेगा।

जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षा को निजी हाथों में देने का काम कर रही है। नई शिक्षा नीति इस तरह बनाई गई है कि गरीब व पिछड़े लोग शिक्षा से दूर हो जाएं। जिससे कमेरा समाज का वर्तमान के साथ-साथ उनका भविष्य भी समाप्त हो जाए। नई शिक्षा नीति में किसान व मजदूर चाहकर भी अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाएगा, क्योंकि आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह से पूंजिपतियों के हाथ की कठपुतली हो जाएगी। श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों के लिए पर्याप्त रूप से ना खाद है, ना बीज है ना पानी। अब किसानों की जमीन छीनकर बड़े धन्ना सेठों को देने की तैयारी कर ली गई है। यह पूरी तरह से किसानों को मालिक से मजदूर और मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। बताया कि कमेरा चेतना पदयात्रा राब‌र्ट्सगंज से लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा का मूल उद्देश्य कमेरा समाज को न्याय दिलाना एवं उनके हक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर आदित्य मौर्य, रानी सिंह, नीतू मौर्य, राजवन सिंह पटेल, ई. सीडी सिंह पटेल, बसंती मौर्य, रीमा मौर्य, उर्मिला मौर्य आदि रहे।

chat bot
आपका साथी