समस्याओं को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : जनपद में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 10:13 PM (IST)
समस्याओं को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन
समस्याओं को लेकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : जनपद में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को प्रदर्शन कर डीएम के नाम ज्ञापन कार्यालय में सौंपा गया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नगर के साथ ही पूरे जिले में समस्याओं का अंबार लगा है। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी इस संबंध में कोई पहल न किये जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।

कहा कि रैन बसेरा बंद होने से जहां नगर क्षेत्र के गरीब फुटपाथ पर रात बिताने को विवश हैं वहीं जिला अस्पताल में मरीजों का समुचित तरीके से उपचार नहीं किया जा रहा है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की घोर कमी है। अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष फारुक अली व जुनैद अंसारी ने फोरलेन रोड का निर्माण पूर्ण हुए बिना ही टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। फ्लाईओवर पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं की गई है। फ्लाईओवर के ऊपर से लगातार पानी गिर रहा है। इस मौके पर सुरेश अग्रहरि, गोपाल मौर्या, मोती कोल, हीरा सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, गुलाम यासीन, शकील अहमद, उर्मिला यादव, संतोष गुप्ता, मीना भारती आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी