केरोसिन बंद होने पर सपा का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में बिजली व गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से केरोसिन बंद होने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया। चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही केरोसिन का वितरण शुरु नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:43 PM (IST)
केरोसिन बंद होने पर सपा का प्रदर्शन
केरोसिन बंद होने पर सपा का प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में बिजली व गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से केरोसिन बंद होने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया।

सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व आदिवासियों की बात करती है। लेकिन, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बिजली व कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं का केरोसिन बंद कर देने से इनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मिट्टी का तेल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जिले के कई गांवों में अभी तक कनेक्शन मिलने के बाद भी बिजली का तार व पोल नहीं पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि अगर जल्द ही केरोसिन वितरण को शुरु नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर सुरेश अग्रहरि, मंदीप पटेल, संदीप भारती, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, सूरज पासवान, सफित अहमद, मोती कोल, किशन केशरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी