केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी

जागरण संवाददाता सोनभद्र नया मोटर व्हीकल एक्ट के चालान विद्युत बिल व डीजल-पट्रोल के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि के खिलाफ रविवार को कांगरेस कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज नगर में जुलूस निकाला और मेन चौक पर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। भाजपा पर जन विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:43 AM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी
केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नया मोटर व्हीकल एक्ट के चालान, विद्युत बिल व डीजल-पट्रोल के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि के खिलाफ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज नगर में जुलूस निकाला और मेन चौक पर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। भाजपा पर जन विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

एनएसयूआइ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 12 जुलूस निकाला। नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस मेन चौक पर पहुंचा। यहां सभा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में इस तरह से वाहन जांच के नाम पर केंद्र सरकार आम जनता से मनमाना वसूली कर रही है, जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है। इसे जजियाकर की वसूली करार देते हुए बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि देश को विकास के रास्ते पर लाने के नाम पर सत्ता में आई डबल इंजन की सरकार स्वतंत्रता व मानव अधिकारों का चीरहरण कर रही हैं। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आवाम परेशान हैं। उसका ध्यान बांटने के लिए इस तरह के जनविरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले प्रदेश सरकार ने विद्युत बिल में बेतहासा वृद्धि कर जनता को परेशान कर दिया है, जिससे किसान, मजदूर, व्यापारी एवं सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। कहा कि जब विश्व आर्थिक मंदी से गुजर रहा था तब मनमोहन सरकार 120 रुपये बैरल तेल खरीदती थी। उस वक्त जनता को डीजल व पेट्रोल 60-65 रुपये प्रति लीटर मिलता था लेकिन, मौजूदा केंद्र सरकार 60 रुपये बैरल तेल खरीदकर आम जनता को 76 रुपये से भी ज्यादा में बेच रही है। आक्रोशित वक्ताओं ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पांच प्रतिशत बिजली बढ़ोतरी पर वहां के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में हिसा आगजनी पर उतारू हो गए है लेकिन, उत्तर प्रदेश में 12 से 15 फीसद बढ़ोतरी पर मौन होकर कोमा में चले गए हैं।

इसमें आकाश कुमार, अभिनेश मौर्या, सेवादल के नगर अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी, विनय गोड़, सदाम हुसैन, राहुल शुक्ला, फैजान खान, विकास पटेल, नौशाद हुसैन, अमन सिंह, रवि सिंह, अनिल गौतम, सुभाष शुक्ला, शनि कुमार, मोहन कुमार, विकाश आदि थे।

chat bot
आपका साथी