विस्थापित महिला समूह को दुकान आवंटित

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम सभा डोड़हर के विस्थापित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर मिलन शापिग काम्पलेक्स में दुकान आवंटित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:12 PM (IST)
विस्थापित महिला समूह को दुकान आवंटित
विस्थापित महिला समूह को दुकान आवंटित

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम सभा डोड़हर के विस्थापित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर मिलन शापिग काम्पलेक्स में दुकान आवंटित की गई। इस दुकान को विस्थापित महिलाओं की एक स्वयंसेवी समूह द्वारा संचालित किया जाएगा। दुकान का उद्घाटन शुक्रवार को वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष पद्मा आयंगर ने किया। दुकान में महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। साथ ही जैविक खाद, सब्जी, फल, मसाला, अचार आदि वस्तुएं भी समूह द्वारा बिक्री की जाएगी। इसमें उपायुक्त स्वरोजगार अरुण जौहरी, खंड विकास अधिकारी म्योरपुर निरंकार मिश्रा, वर्तिका महिला मंडल की रत्ना कुमारी व माधवी रमेश, मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविद कुमार शुक्ला, मतीन अहमद, मोक्षिदा जोगी, ग्राम विकास पंचायत अधिकारी अखिलेश दुबे व दीपक सिंह आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी