बूंद-बूंद बचाएं पानी, न करें बर्बादी

कॉमन इंट्रो.. दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM (IST)
बूंद-बूंद बचाएं पानी, न करें बर्बादी
बूंद-बूंद बचाएं पानी, न करें बर्बादी

कॉमन इंट्रो.. दैनिक जागरण के साप्ताहिक कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में गुरुवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय में सम्मानित पाठकों के सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद रहे जल निगम यूनिसेफ प्रोजेक्ट यूनिट के सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव। दोपहर 12 से एक बजे तक उन्होंने पाठकों के सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में किये जा रहे उपाय के बारे में बताते हुए पानी बचाने की लोगों से अपील भी किया। कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, केवल इसे बचाया ही जा सकता है। इसलिए बूंद-बूंद पानी बचाएं, बर्बादी कत्तई न करें। सम्मानित पाठकों द्वारा किये गये सवाल व सहायक अभियंता के जवाब के कुछ अंश..।

...................

सवाल : बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के भलुआ टोला में पानी की टंकी बनी है। पाइप लाइन भी बिछायी गई है लेकिन वार्ड नंबर छह व आठ में पानी आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है।

जवाब : मामले की जानकारी हुई है। जल्द ही इसका सर्वे कराकर उचित कदम उठाया जायेगा।

सवाल : गोरडीहा ग्राम पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या है। महज एक टाइम ही टैंकर आता है।

जवाब : जहां पानी की समस्या है वहां अतिरिक्त टैंकर लगाने की रणनीति बनी है। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

सवाल : ग्राम पंचायत पेटराही में पेयजल की गंभीर समस्या है।

जवाब : जलस्तर तेजी से खिसक रहा है। इस वजह से समस्या विकराल है। इससे समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है।

सवाल : गोरडीहा ग्राम पंचायत के एक बस्ती में सप्लाई वाटर की व्यवस्था करायी जानी चाहिए।

जवाब : जहां सप्लाई वाटर की व्यवस्था नहीं है वहां हैंडपंप से पानी देने का इंतजाम है। बाकी सर्वे के आधार पर सप्लाई वाटर का भी इंतजाम किया जायेगा।

सवाल : म्योरपुर में पेयजल की गंभीर समस्या है। हैंडपंप के लिए प्रस्ताव दिया गया लेकिन नहीं लगा।

जवाब : जहां के भी प्रस्ताव मिले हैं वहां बो¨रग करायी जा रही है। हफ्ते भर के भीतर या उससे कुछ ज्यादा समय में ही हैंडपंप लग जाएंगे।

सवाल : पनारी के कड़िया टोला में पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। लोग चुआंड़ का पानी पी रहे हैं।

जवाब : अगर लोग चुआंड़ का पानी पी रहे हैं तो इसे तत्काल दिखवाता हूं।

सवाल : खलियारी में सरकारी हैंडपंप में प्राइवेट सबमर्सबिल पंप लगे हैं।

जवाब : अगर सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगा है और उसका उपयोग व्यक्तिगत किया जा रहा है तो यह गंभीर प्रकरण है। जल्द ही इसे देखवाया जाएगा।

..............

इस क्षेत्र से इन्होंने गिनायी पेयजल की समस्या

जिले में पेयजल की समस्या सुनने के लिए दैनिक जागरण कार्यालय में आये जल निगम यूनिसेफ प्रोजेक्ट के सहायक अभियंता काफी संख्या में लोगों ने पेयजल की समस्या के बारे में बात किया। इसमें करगरा से विनोद, तिलौली से रामअधार, खगिया से जनार्दन शुक्ला, डोमखरी से विवेक कुमार, महुली से सुरेश कुमार, अकड़ीपर से पवन मिश्र, खैरटिया से अमरेश यादव, खलियारी से प्रीतम ¨सह, भवानीगांव से कृपाशंकर, पनारी से रामलाल, कड़िया से सुरेंद्र, छपका से अर¨वद धर द्विवेदी, म्योरपुर से अरूण कुमार, सहिजन खुर्द से मनोजार, गोरडीहा से विजय शंकर, शशि मिश्रा, राब‌र्ट्सगंज से दिनेश पांडेय, बिल्ली मारकुंडी से विजय कुमार, घोरावल के घुवा से नागेश्वर ¨सह, कम्हरिया से सुजीत कुमार, बनौली से उदय प्रताप शर्मा, कनेटी घोरावल से सूर्यमणि तिवारी, ¨वढ़मगंज से जगदीश यादव, शिवद्वार से के.राज, पनिकप खुर्द से शैलेंद्र प्रताप मौर्य, वैनी से राजेश, घोरावल से सतीश, मुक्खा से महेश व दीपक, बभनी से परमानंद आदि ने फोन किया।

...........

पेयजल के लिए क्या व्यवस्था है अभी

जिले में कुल हैंडपंपों की संख्या : 34218

सौर ऊर्जा से संचालित मिनी वाटर प्लांट : 118

फ्लोरोइड रिमूवल प्लांट : 1054

आयरन रिमूवल प्लांटन : 247

ग्राम समूह पेयजल परियोजनाएं : 36

chat bot
आपका साथी