काम के बहाने छत्तीसगढ़ ले जाकर किया दुष्कर्म

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी युवती ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर काम दिलाने के बहाने छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर ले जा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पतेरीटोला निवासी प्रहलाद सोनी 17 अक्टूबर को उसे काम दिलाने का झांसा देकर अंबिकापुर ले गया। वहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:52 PM (IST)
काम के बहाने छत्तीसगढ़ ले जाकर किया दुष्कर्म
काम के बहाने छत्तीसगढ़ ले जाकर किया दुष्कर्म

जासं, गोविदपुर (सोनभद्र): म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी युवती ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर काम दिलाने के बहाने छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर ले जा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पतेरीटोला निवासी प्रहलाद सोनी 17 अक्टूबर को उसे काम दिलाने का झांसा देकर अंबिकापुर ले गया। वहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा था। काम शीघ्र दिलाने का भरोसा दिलाता रहा। कई दिन गुजर जाने के बाद जब काम नहीं मिला तो उसे शक हुआ तो वह घर वापस भेजने का दबाव बनाने लगी। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह से पीड़िता उसके चंगुल से निकलकर घर आई और परिजनों को आप बीती सुनाई। माता-पिता के साथ थाने आकर सूचना दी पुलिस ने आरोपित के खिला मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी