वन भूमि की जोताई करना पड़ा भारी, चालान

जासं कोन (सोनभद्र) स्थानीय वन रेंज में स्थित कचनरवा के टोला बड़ाप में वन भूमि की जोताई कर कब्जा करने का प्रयास किये जाने से एक अतिक्रमणकारी को गुरुवार को महंगा साबित हो गया। वन कर्मियों ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:46 PM (IST)
वन भूमि की जोताई करना पड़ा भारी, चालान
वन भूमि की जोताई करना पड़ा भारी, चालान

जागरण संवाददाता कोन (सोनभद्र) : स्थानीय वन रेंज में स्थित कचनरवा के टोला बड़ाप में वन भूमि की जोताई कर कब्जा करने का प्रयास किए जाने से एक अतिक्रमणकारी को गुरुवार को महंगा साबित हो गया। वन कर्मियों ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

बड़ाप टोला निवासी  सूर्यदर्शन पनिका पुत्र रामरूप पनिका को अवैध रूप से वन विभाग की भूमि जोतने व पेड़ के कटान मामले में गिरफ्तार किया है। वन दारोगा रजनीश पांडेय ने बताया कि बागेसोती वन ब्लाक कंपाड नंबर चार में सूर्यदर्शन वन विभाग की पांच बीघा भूमि की जोताई कर रहा था। उसने चार पेड़ भी काट दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सूर्यदर्शन को गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने वन दरोगा के साथ वन रक्षक ओंकार मिश्रा, मनोज कुमार समेत कई वाचर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी