बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली घायल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:59 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को 40 वर्षीय महेंद्र पासवान को गोली मार दी। यह घटना सेहुआ सफरीपुर मार्ग के सेहुआ गोदाम के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई। महेंद्र की पत्नी प्रधान रह चुकी हैं। एक

सफरीपुर के रहने वाले महेंद्र को गोली उसके बाएं हाथ में बाजू और शरीर पर छूते हुए निकल गई। घटना की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली व पन्नूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाइक सवार हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि महेंद्र ने जानकारी दी है कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। उसे आशंका है उसी संदर्भ में उसके साथ यह घटना घटित हुई है। वर्तमान समय में पत्नी मायके मधुपुर में है। उसने बताया कि रात में वह नई बाजार से वापस सफरीपुर अपने घर जा रहे थे। सेहुआ गोदाम से सफरीपुर जाने के लिए मुड़े और लगभग 25 मीटर दूर आगे ज्यों ही ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन युवक आए और रूकने का इशारा किया। जब वह रुके तो उन्होंने गोली चला दी और भाग निकले।

पुलिस रात लगभग 10:45 बजे उन्हें पीएचसी चतरा तियरा ले गई। यहां पर इलाज किया गया और जिला अस्पताल रेफर किया गया। चर्चा यह भी है कि महेंद्र पत्नी की पिटाई के मामले में गिरफ्तार भी हुए थे। उस पर पन्नूगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी