औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग गड्ढे में हो रहा तब्दील

वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के बीच औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की सड़क दर्जनों जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। मुख्य मार्ग पर समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन गड्ढों में गिरकर दो पहिया वाहन चालक व राहगीर घायल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 11:17 PM (IST)
औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग गड्ढे में हो रहा तब्दील
औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग गड्ढे में हो रहा तब्दील

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के बीच औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की सड़क दर्जनों जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। मुख्य मार्ग पर समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन गड्ढों में गिरकर दो पहिया वाहन चालक व राहगीर घायल हो रहे हैं। ऊर्जांचल स्थित कोल व तापीय परियोजनाओं से निरंतर उत्पादन में वृद्धि हो रही है। यहां के उत्पादित बिजली से देश के कई हिस्से रोशनी से जगमगा रहे हैं। वहीं यहां की जनता प्रदूषण की मार झेलते हुए आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में जान गवां रही है।

मुख्य मार्ग पर दिन-रात कोल व तापीय परियोजनाओं से सड़क मार्ग द्वारा कोयले व राख का परिवहन किया जाता है। औड़ी से शक्तिनगर के बीच दर्जनों जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क धीरे-धीरे गड्ढे का स्वरूप लेती जा रही है। थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे अक्सर गड्ढों में फंसकर दो पहिया वाहन चालक या पैदल राहगीर घायल होते रहते हैं। मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का घोर अभाव है। कुछ हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे मुख्य मार्ग पर घोर अंधेरा छाया रहता है। किलर रोड के नाम से विख्यात इस मार्ग की दशा व दिशा सुधारने में परियोजना प्रबंधन, शासन-प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त सड़क को अविलंब अनुरक्षण कराए जाने की संबंधित विभाग से मांग की है। जिससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी