कुल 367 मामलों में महज 33 का निस्तारण

जिले के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान आए कुल 367 मामलों में से महज 33 का निस्तारण हो सका। दुद्धी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को सुनकर आठ मामलों का निस्तारण किया। छह टीमें बनाकर निस्तारण के लिए मौके पर भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 09:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:07 AM (IST)
कुल 367 मामलों में महज 33 का निस्तारण
कुल 367 मामलों में महज 33 का निस्तारण

जागरण संवाददाता, सोनभद्र/दुद्धी : जिले के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान आए कुल 367 मामलों में से महज 33 का निस्तारण हो सका। दुद्धी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को सुनकर आठ मामलों का निस्तारण किया। छह टीमें बनाकर निस्तारण के लिए मौके पर भेजा।

जिलाधिकारी एस राजलिगम व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जमीन से जुड़े मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर निस्तारित करने का आदेश राजस्व व पुलिस विभाग को दिए। कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष प्रतिदिन डायरी भरेंगें, जिसमें क्षेत्रीय भ्रमण का पूरा विवरण दर्ज होगा। क्षेत्र में जाकर स्थानीय नागरिकों से पुष्टि के रूप में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करानी होगी। क्षेत्रीय भ्रमण रजिस्टर की पुष्टि जहां आम नागरिकों से करायी जायेगी, वहीं नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण भी करना होगा। क्षतिग्रस्त हाथीनाला-दुद्धी मार्ग के मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिशासी अभियंता को तलब करने व जल्द से जल्द सड़क बनवाये जाने के निर्देश दिए। दुद्धी में मौके पर 105 प्रकरण प्रस्तुत हुए। घोरावल में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह व एसडीएम प्रकाश चंद्र ने समस्याओं को सुना। 163 में चार का मौके पर निस्तारण किया गया, चार टीम गठित की गई। राब‌र्ट्सगंज में कुल 99 मामलों को एसडीएम यमुनाधर चौहान से सुना। मौके पर पांच मामले निस्तारित किए गए।

chat bot
आपका साथी