राब‌र्ट्सगंज में निकाली गई स्वस्थ भारत यात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के साथ केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में पहुंची। यहां रामलीला मैदान से रैली आगे के लिए रवाना की गई। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में गोष्ठी आयोजित कर स्वस्थ रहने की शपथ दिलायी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM (IST)
राब‌र्ट्सगंज में निकाली गई स्वस्थ भारत यात्रा
राब‌र्ट्सगंज में निकाली गई स्वस्थ भारत यात्रा

जासं, सोनभद्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के साथ केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में पहुंची। यहां रामलीला मैदान से रैली को आगे के लिए रवाना किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में गोष्ठी आयोजित कर स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से निकाली गई इस रैली में शामिल स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने लोगों को स्वस्थ रहने का तरीका बताया। शिक्षा के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसमें सुरक्षित आहार से संबंधित जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ¨सह ने सुरक्षित एवं संतुलित खान-पान से संबंधित जानकारी दी। कहा कि आज के समय सबसे बड़ा सुख व्यक्ति का स्वस्थ होना है। अगर व्यक्ति स्वस्थ है तो उसे कभी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। न तो उसे रोग होता है और न ही उसकी आर्थिक क्षति होती है। इसलिए हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन करना चाहिए। नमक, चीनी व तेल की मात्रा को प्रतिदिन भोजन में कम लेने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर लोगों को स्वस्थ आहार के लिए संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पीके राय, राघवेंद्र कुमार उपाध्याय, माया शंकर दुबे, प्रमोद कुमार सोनकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी