केबल बॉक्स जलने से अंधेरे में 30 ग्राम पंचायतें

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों की खेती जलमग्न हो गयी वहीं क्षेत्र के कोन-कचनरवा सब स्टेशन की डाला में केबल बॉक्स जलने से आपूर्ति बंद हो गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 05:38 PM (IST)
केबल बॉक्स जलने से अंधेरे में 30 ग्राम पंचायतें
केबल बॉक्स जलने से अंधेरे में 30 ग्राम पंचायतें

जासं, कोन (सोनभद्र) : लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों की खेत जलमग्न हो गए वहीं क्षेत्र के कोन-कचनरवा सब स्टेशन की डाला में केबल बॉक्स जलने से आपूर्ति बंद हो गई है। अब तो बिजली न होने से कोन व कचनरवा में जलनिगम से संचालित पेयजल योजना भी बंद है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सब स्टेशन इंचार्ज ब्रजेश सिंह ने बताया कि डाला में गेट नंबर एक के समीप कोन व कचनरवा के लिए 33 हजार का केबल को एक बॉक्स से जोड़ा जाता है। वह लगातार बारिश की वजह से जल गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई है। वहीं एक दिन पूर्व भी बारिश की बिजली चमकने से कई जगह इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आपूर्ति बंद हो गई थी। क्षेत्र के कोन, पड़रक्ष, कुड़वा, कचनरवा, पिपरखाड़, गिधिया, रोरवा, डोमा, मिश्री, बागेसोती व दुद्धी विकास खंड के पांच गांव समेत 30 ग्राम पंचायतें अंधेरे में हैं। बताया कि मरम्मत का कार्य जारी है। संभवत: रविवार की देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हो जाए। कोन व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, आनन्द जायसवाल, शंशाक शेखर मिश्रा, डब्लू, विनय ने जिलाधिकारी से उक्त लाइन को पुन: उच्च गुणवत्ता की सामग्री से मरम्मत की मांग की है।

chat bot
आपका साथी