किसानों के उत्पीड़न पर भरी हुंकार, दी चेतावनी

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धान क्रय केंद्रों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदने की बजाय बिचौलियों से धान खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 09:38 PM (IST)
किसानों के उत्पीड़न पर भरी हुंकार, दी चेतावनी
किसानों के उत्पीड़न पर भरी हुंकार, दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धान क्रय केंद्रों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदने की बजाय बिचौलियों से धान खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि जनपद में कम बारिश के बाद भी किसान काफी संघर्षों के बाद धान की खेती किया। सरकारी व्यवस्था के तहत मिलने वाले लाभ से भी क्रम एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों की दूषित मानसिकता के चलते किसानों को सरकारी खरीद का लाभ नहीं मिल रहा है। प्राय: देखने को मिल रहा है कि सरकारी खरीद का लक्ष्य तो पूरा हो गया लेकिन सीधे किसानों से खरीद न करते बिचौलियों से खरीद कर लक्ष्य पूर्ति की बात सामने आ रही है। केंद्रों पर खरीद का दबाव बढ़ने पर केंद्र प्रभारियों द्वारा संबंधित किसानों को काफी परेशान किया जा रहा है। जिससे किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होता है। मार्केटिग के केंद्रों पर कांटों का आवंटन कागजात में ज्यादा होना एवं मौके पर एक या कहीं दो कांटों का संचालन किया जाता है। जिससे खरीद प्रभावित होती है। कर्मचारी कल्याण निगम, नेफेड, पीसीएफ, पीसीयू के केंद्रों पर छह से सात दिनों तक बंद रहने के बाद भी खरीद का काम बिचौलियों द्वारा कर लक्ष्य को पूरा किया जाता है। केंद्रों पर किसानों को पोर्टल बंद होने या बोरा का अभाव होने का बहाना कर परेशान किया जाता है।

नेफेड द्वारा किसानों को 6 आर भी नहीं दिया जा रहा है। 15 दिसंबर तक खरीदे गए धान का अभी तक भुगतान भी नहीं हुआ है। किसानों ने प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, रामजी सिंह, रामबहादुर सिंह, प्रभुपाल सिंह मौर्य, अनमोल सिंह, रणजीत मौरेय, ओमप्रकाश सिंह, रामनिहोर सिंह, हीरामन, छविनाथ, राजनारायण गुप्ता, बबलू पटेल, राजाराम मौर्या आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी