व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री बने हरीश अग्रवाल

जागरण संवाददाता सोनभद्र शहर के व्यवसायी हरीश अग्रवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 08:18 PM (IST)
व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री बने हरीश अग्रवाल
व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री बने हरीश अग्रवाल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: शहर के व्यवसायी हरीश अग्रवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किए गए हैं। आकाश जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को हुई बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र सौंपे गए और उनका अभिनंदन किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दोनों पदाधिकायिों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की आवाज अब और मजबूती के साथ उठेगी। व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए समर्पित है और किसी भी सूरत में व्यापारी हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन के कामकाज के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा के अपने प्रयासों को पूरी समग्रता के साथ आगे बढ़ाया जाए। इससे पहले नगर के एक होटल में हुई इस बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई। युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल की धर्मपत्नी शिखा जायसवाल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। इस मौके पर राजेश बंसल, संदीप सिंह चंदेल, प्रकाश केसरी, आनंद प्रताप जायसवाल, अजय केसरी, श्याम केसरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी