धान क्रय केंद्र न बनने से किसान परेशान

म्योरपुर विकास खंड के क्रय विक्रय सहकारी फेडरेशन समिति द्वारा संचालित केन्द्र को इस बार धान खरीद केन्द्र न बनाये जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ने एक माह पहले शासन को पत्र लिखा था बावजूद धान केन्द्र नहीं खोला गया। म्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 07:03 PM (IST)
धान क्रय केंद्र न बनने से किसान परेशान
धान क्रय केंद्र न बनने से किसान परेशान

जासं, म्योरपुर(सोनभद्र) : म्योरपुर विकास खंड के क्रय विक्रय सहकारी फेडरेशन समिति द्वारा संचालित केन्द्र को इस बार धान खरीद केन्द्र न बनाये जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष ने एक माह पहले शासन को पत्र लिखा था, बावजूद धान केंद्र नहीं खोला गया।

म्योरपुर विकास खंड के क्रय विक्रय सहकारी फेडरेशन समिति द्वारा संचालित केन्द्र पर पिछले वर्ष धान की खरीदारी की गई थी। लेकिन इस बार इसको केंद्र नहीं बनाया गया। इससे किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है और वह परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय ने बताया कि एक नवंबर से ही क्रय विक्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। लेकिन, अभी तक केन्द्र नहीं खोला गया। म्योरपुर डायरेक्टर प्रतिनिधि प्रेमचंद अग्रहरि, दीपक अग्रहरी, लालता जायसवाल व सुजीत अग्रहरि के अलावा गांव के किसान हरि सिंह, गौरी शंकर सिंह ने मांग किया कि धान क्रय केंद्र खोलकर  किसानों के समस्याओं हल किया जाए। 

chat bot
आपका साथी