गवई पाठशाला में खेती का पाठ पढ़ेंगे किसान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : किसानों की आय बढ़ाने, कम लागत में अच्छी खेती से बेहतर उत्पादन करने और अन्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 03:50 PM (IST)
गवई पाठशाला में खेती का पाठ पढ़ेंगे किसान
गवई पाठशाला में खेती का पाठ पढ़ेंगे किसान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : किसानों की आय बढ़ाने, कम लागत में अच्छी खेती से बेहतर उत्पादन करने और अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अब किसानों की अलग पाठशाला चलेगी। यह पाठशाला जिले के सभी न्याय पंचायतों के दो-दो ग्राम पंचायतों में संचालित की जाएंगी। पाठशाला में किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करने का पाठ पढ़ेंगे।

शासन की कृषक कल्याण योजना के तहत किसानों को खेती का सही तरीका बताने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन कराया जाना है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि जिले के सभी न्याय पंचायतों के दो-दो ग्राम पंचायतों में पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। एक-एक पाठशाला में पचास-पचास किसानों को खेती के बारे में बताया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि कैसे मिट्टी की जांच कराकर खेती करने से कम लागत में अत्यधिक लाभ होता है। साथ ही कम पानी में, कम उर्वरक के इस्तेमाल से ही तैयार होने वाली फसलों की खासियत के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इलाके के ही प्रगतिशील किसानों द्वारा यह बताया जाएगा कि कैसे खेती में मुनाफा कमाया जाता है। ये सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाने हैं। बताया कि पहले चरण का 21 से 23 जून व 25 से 27 जून तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी