12 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम में 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रपति की तरफ से लोकार्पण होने वाले छात्रावास शबरी भोजनालय लगभग पूर्ण हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 10:27 PM (IST)
12 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
12 मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र) : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम में 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रपति की तरफ से लोकार्पण होने वाले छात्रावास, शबरी भोजनालय लगभग पूर्ण हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरीके से सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पांच पुलिस अधीक्षक, 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 क्षेत्राधिकारी, 2000 फोर्स, 24 प्रभारी निरीक्षक, पांच बटालियन, एनएसजी कमांडों और 12 मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्यक्रम होगा।

आश्रम के प्रदेश सह संगठन मंत्री आनंद जी ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ अनुसूचित जनजाति के 11 बैगा समुदाय के लोगों की तरफ से प्रकृति पूजन, हवन कराया जाएगा। हेलीपैड से मंच तक अगवानी करेंगे वनवासी कलाकार

आश्रम के सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि वनवासियों की परंपरागत लोक नृत्य कर्मा, शैला के कलाकार हेलीपैड से लेकर मंच तक किनारे खड़े होकर अपनी कला, नृत्य से राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। जिला प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में स्वयं सेवक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सेवाकुंज के सह संगठन मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पांच छात्राओं को राष्ट्रगान के लिए रखा जाएगा। प्रसाद के लिए ज्वालामुखी मंदिर से खोए से बना पेड़ा मंगाया जाएगा और अंगूर संतरा समेत अन्य फल होंगे। राष्ट्रपति के सुरक्षा को लेकर जंगलों में घुसी फोर्स

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बभनी ब्लाक के चपकी गांव स्थित सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम से 24 घंटे पहले की सख्त कर दी। छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे चक चपकी गांव में सुरक्षा के साथ ही इस राज्य से लगे जंगलों में फोर्स ने कांबिग की। इतना ही नहीं बिहार, मध्यप्रदेश व झारखंड सीमा से लगे जंगलों में कांबिग करने के साथ ही आने जाने वालों की तलाशी ली गई। कांबिग में वाराणसी जोन की क्यूआरटी व नक्सल सेल की टीम के साथ, पीएसी के जवानों ने जंगल को खंगाला और स्थिति की जानकारी ली। बभनी क्षेत्रा क्षेत्र के नवाटोला व शीशटोला के जंगलों मे कांबिग की गई। बभनी पुलिस ने तीन प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना स्थानीय के रंपाकुलर व डुमरहर के जंगलों को भी खंगाला।

chat bot
आपका साथी