नतीजों पर सबकी अपनी-अपनी राय

- लोकसभा परिणाम में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की सम्भावना नहीं है। केन्द्र में सरकार बनाने के लिए गठबंधन आवश्यक होगा। हमारा मानना है कि नई सरकार को रेवड़ीयां बाटने के स्थान पर शिक्षा और चिकित्सा में बाजारीकरण समाप्त करते हुए सभी युवाओं को समान अवसर दें। नवनीत सिंह ओबरा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 09:24 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 09:24 AM (IST)
नतीजों पर सबकी अपनी-अपनी राय
नतीजों पर सबकी अपनी-अपनी राय

जासं,सोनभद्र:सरकार ऐसी हो जो जाति-पाति से हटकर देश का विकास करने पर जोर दे। किसानों व उच्च शिक्षा पर काम करने वाला सांसद हो, ताकि जिले के विकास को रफ्तार मिल सके।

-मौलाना हिफाजत हुसैन, राब‌र्ट्सगंज। केंद्र में जो भी सरकार बने उसकी प्राथमिकता हो कि वह सभी को लेकर चले। विकास के पैमाने पर सभी को एक बराबर रखकर तौले, बिना किसी भेदभाव के। सांसद जिले के मूलभूत समस्याओं पर काम करें।

-अब्दुल अलीम शाह, राब‌र्ट्सगंज। केंद्र में जो भी सरकार बने उसकी प्राथमिकता हो की देश से भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त करे। सुरक्षा के मामले में भी कठोर कदम उठाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।इसके साथ ही समान रूप से समाज के हर वर्ग का विकास हो।

-संजय अग्रवाल, राब‌र्ट्सगंज। सरकार ऐसी हो जो हर वर्ग के व्यापारियों का ख्याल रखे। कर व्यवस्था को और भी आसान बनाया जाए, ताकि छोटे व मझले व्यापारियों को किसी तरह की कोई समस्या न उठानी पड़े।

-सरदार हरभजन सिंह सोखी, राब‌र्ट्सगंज। केंद्र की सरकार ऐसी हो जिसके हाथ में देश पूरी तरह से सुरक्षित रहे। सबका साथ सबका विकास का नारा सिर्फ कागजों तक सीमित न होकर इसे जमीन पर उतारने की जरूरत है।

-सत्येंद्र चौबे, चरकोनवा। लोकसभा चुनाव के नतीजे श्रमिकों के लिए कोई मायने नहीं रखते। हमें तो अपनी रोटी के लिए मेहनत मजदूरी ही करना है। रही बात सरकार बनने की तो केंद्र में मोदी की ही सरकार बनेगी। देशहित में उनके लिए मतदान किया गया है।

-शिवशंकर चेरो, गड़दरवा दुद्धी। चुनावी नतीजे हैरत भरे होंगे। जिस अंदाज में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री ने प्रचार-प्रसार कर आम लोगों के बीच राष्ट्रीयता का अलख जगाई है। निश्चित तौर पर इसका असर चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा।

-कन्हैया लाल अग्रहरि, दुद्धी। नतीजे मोदी के पक्ष में ही आएंगे। इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है। मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्म सम्मान से जीना सिखाया है। जिस घर में कभी गैस पर खाना बनाने की परिकल्पना नहीं की गई थी, उस घर में बिना कोई शुल्क लिए योजना का लाभ दिया।

-प्रभा देवी, दुद्धी। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। इस पर किसी तरह का सवाल नहीं खड़ा किया जाना चाहिए। परिणाम चंद घंटे बाद सामने आ ही जाएगा। इसके लिए कयास नहीं लगाया जा सकता।

-आइजेड खान, दुद्धी। एक्जिट पोल के मुताबिक लोकसभा चुनाव का परिणाम एनडीए के पक्ष में ही आने का अंदेशा है, कितु ईवीएम पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। निर्वाचन आयोग को चुनाव के लिए कोई ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिस पर कोई सवाल उठाया न जाय।

सैफुल्लाह, दुद्धी। सरकार राष्ट्रहित में होनी चाहिए। जो देश की सुरक्षा के प्रति तत्पर हो। ईमानदार सरकार से देश मजबूत बनेगा। इन गुणों से युक्त सरकार ही देश के नागरिकों का ख्याल रख सकेगी। हर व्यक्ति की यही सोच है कि सरकार जनहित होनी चाहिए।

-प्रकाश चंद्र अग्रहरि, घोरावल। सरकार पूंजीपतियों के साथ मध्यम व गरीब वर्ग का भी ख्याल रखे। देश के विकास में अच्छी सोच रखे। अपने राष्ट्र का मान सम्मान पूरी तरह से बरकरार रखे। देश के हित में कदम उठाने में कहीं से पीछे नहीं हो।

नंदलाल उमर, घोरावल। सरकार किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके प्रति हर प्रकार से मददगार हो। गरीबों के प्रति अच्छी विचारधारा भी रखने वाली हो। इसके साथ ही राष्ट्रवाद व देश की सुरक्षा के प्रति तत्पर हो।

-राजकुमार सिंह, अरूआंव, घोरावल। अपने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विकास, शिक्षा, सिचाई का साधन व जनपद के मूल निवासियों को जनपद में स्थापित औद्योगिक संस्थानों में नौकरी देने वाली सरकार चाहिए। सरकार ऐसी हो जो जनता का भला करे और उनकी तकलीफों को भली-भांति सुने और समझे।

-प्रयाग दास, घोरावल। राष्ट्र की सुरक्षा, बेहतर शिक्षा, देश में बढ़ती बेरोजगारी को नियंत्रित करना, भ्रष्टाचार समाप्त करने वाला, किसानों का हित, लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली सरकार होनी चाहिए। आम जनता की मूलभूत समस्याओं को ²ष्टिगत रखते हुए उस पर कार्य करना प्राथमिकता में रखें।

महेश यादव, डोरिहार घोरावल। संभावना है कि एनडीए की पुन: सरकार बनेगी। नई सरकार से अपेक्षा है कि बिजली क्षेत्र में निजीकरण पर प्रभावी रोक लगने के साथ सार्वजनिक इकाइयों का ज्यादा से ज्यादा विकास हो।

-इ. अदालत वर्मा, ओबरा। सरकार ऐसी हो जो युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की व्यवस्था सुनिश्चित करे, चोरों व कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के साथ भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों से सख्ती से निपटे। जीएसटी को थोड़ा सरल बनाए।

-विशाल गुप्ता, ओबरा। लोकसभा चुनाव के परिणाम में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है। हमारा मानना है कि नई सरकार को रेवड़ियां बांटने के स्थान पर शिक्षा और चिकित्सा में बाजारीकरण समाप्त करते हुए सभी युवाओं को समान अवसर दे।

-नवनीत सिंह, ओबरा। एनडीएम इस बार भी सबसे अधिक सीट पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। भाजपा की नीतियां देशहित के लिए होती हैं, इसलिए उसे इतना बड़ा जनाधार मिलता दिख रहा है। इस बार बचे हुए कार्यों को पूरा करने का समय है।

-कमलेश पांडेय, ओबरा।

17 वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत प्राप्त कर सकती है। नई सरकार देश की सुरक्षा संप्रभुता के साथ ही विकास का कार्य तेजी से करे जिससे आम आदमी के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो।

इं. मनीष मिश्रा, ओबरा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी