बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

राब‌र्ट्सगंज स्थित सेठ एमआर जैपुरिया में सोमवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। गीत-नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षिकाओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका फ्लिप्स ने बच्चों को बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उनकी जयंती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका अंजली ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया मुकेश कुमार ने अपनी सुरीली आवाज में मेडली प्रस्तुत की हिमांशु और आकांक्षा ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज स्थित सेठ एमआर जैपुरिया में सोमवार को बाल दिवस के आयोजन में सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

प्रधानाचार्या प्रियंका फ्लिप्स ने बच्चों को बताया कि पं. नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। यही कारण है कि उनकी जयंती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। शिक्षिका अंजली ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुकेश कुमार, हिमांशु और आकांक्षा ने प्रस्तुति दी। शिक्षिका लाएबा, पूजा, आकांक्षा, अंजली ने डांस किया। स्कूल की प्रधानाचार्या एवं कोआर्डिनेटर चन्द्र मोहन ने एक डुएट डांस प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता में फ्राग रेस, म्यूजिकल चेयर, बाम्बबार्डिंग द सिटि, हॉपिग रेस, पेपर डांस, पासिग थु्र द रो, बुक बैलेन्सिग रेस आदि रहा। प्रतियोगिता में बच्चों ने इसमे बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दूबे ने इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया।

chat bot
आपका साथी