सोनांचल में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, न्यूनतम पारा छह डिग्री

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोनांचल में ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पूरे दिन कड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 07:44 PM (IST)
सोनांचल में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, न्यूनतम पारा छह डिग्री
सोनांचल में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, न्यूनतम पारा छह डिग्री

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पूरे दिन कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम 18.2 डिग्री रहा। आसमान साफ रहा लेकिन लगातार चल रही हवा से आमजन परेशान दिखे। इस दौरान लोग अलाव तापकर ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे।

पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों पर साफ दिखाई दे रहा है। दिन की शुरुआत गलन के साथ हुआ। कोई अलाव तापकर अपनी ठंड दूर कर रहा था तो कोई घर में ही रहकर हीटर के जरिये गर्मी ले रहा था। ठंड अधिक होने से सड़कों पर आवागमन भी कम ही दिखाई दिया। दिन में न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या

सोमवार को आसमान साफ रहा, लेकिन पछुआ हवा लोगों को कंपाती रही। इसके चलते लोग देर तक घरों में दुबके रहे। ठंड में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। साथ ही बढ़ रही ठंड से अब लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। अस्पताल में सर्दी, खांसी, लूज मोशन, जोड़ों में दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच सर्दी व खांसी लोगों को डरा रही है। राब‌र्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया। बस पकड़ने के लिए स्टैंड में बैठे लोगा भी खुद को गर्म करने में लगे रहे। सबसे अधिक समस्या बाइक सवारों की हुई।

chat bot
आपका साथी