केंद्र की सरकार सभी वादों को कर रही पूरा

जासं सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को मधुपुर चुर्क।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:11 PM (IST)
केंद्र की सरकार सभी वादों को कर रही पूरा
केंद्र की सरकार सभी वादों को कर रही पूरा

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार को मधुपुर, चुर्क, चतरा व नगवां में प्रारंभ हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने मधुपुर मंडल एवं जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने चुर्क मंडल के रामनारायण इंटर कालेज विरधी में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो हमें ऐसे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने का गौरव प्राप्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान सभी वादों को पूरा करने का काम शुरू किया। इसमें चुर्क मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, मधुपुर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, गोविद यादव, अशोक सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी