मनाई गई आयरन लेडी की जयंती

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी आयोजित कर जयंती मनायी। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM (IST)
मनाई गई आयरन लेडी की जयंती
मनाई गई आयरन लेडी की जयंती

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई। जिला कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी आयोजित कर जयंती मनाई तो कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इसके साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पहले स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि इंदिराजी महज 13 साल की उम्र में देश की आजादी की लड़ाई के लिए महात्मा गांधी के सानिध्य में वानरी सेना का गठन किया। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं। लाल बहादुर शास्त्रीजी के समय में सूचना प्रसारण मंत्री भी रहीं। इसके बाद देश की प्रधानमंत्री बनीं। देश को हरित क्रांति लागू कर खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। इस मौके पर अनिल कुमार ¨सह, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, दयाराम बैसवार, कर्मराज ¨सह, सोनी गुप्ता, धर्मेंद्र ¨सह, दीपू पांडेय, अमरेश देव पांडेय आदि मौजूद थे। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में फल वितरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के अलावा धीरज पांडेय, विवेक ¨सह पटेल, मदन श्रीवास्तव, रामानंद पांडेय, विमल चौबे, राधेश्याम पटेल, आकाश वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, शांति प्रकाश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी