महिला की तहरीर पर 48 लोगों पर मामला दर्ज

म्योरपुर थाना पुलिस ने लीलासी में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले आदिवासी महिला पुरुष द्वारा लीलासी निवासी राम कुमारी पत्नी रामबृक्ष के तहरीर पर नन्दूजयपाल सुखदेव पर मुकदमा दर्ज हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 08:08 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 06:11 AM (IST)
महिला की तहरीर पर 48 लोगों पर मामला दर्ज
महिला की तहरीर पर 48 लोगों पर मामला दर्ज

जासं, गोविदपुर (सोनभद्र) : म्योरपुर थाना पुलिस ने लीलासी में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लीलासी निवासी  राम कुमारी पत्नी रामवृक्ष की तहरीर पर नन्दू, जयपाल सुखदेव, राय सिंह, सुखई समेत 48 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

थानाध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि सभी आरोपितों ने संगठित होकर 144 धारा का उल्लंघन कर वन भूमि के साथ राम कुमारी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे स्थानीय लोगों में भी भय व्याप्त है। यही लोग नंदू गोंड़ के अगुवाई में सामाजिक माहौल बिगाड़ने में लगे हैं और वन भूमि पर भी धारधार  हथियार के बल पर  पेड़ों और रोपित पौधे काट कर कब्जा कर रहे है। बताया कि मुख्य आरोपित डेढ़ साल पहले पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पर जानलेवा हमला कर चुका है।आरोपित पर उस समय से भी मामला दर्ज है। बताते चले कि  राज कुमारी के पति ने भी राजस्व विभाग से मिलीभगत कर कूटरचित ढंग से वन भूमि पर कब्जा कर रखा है। उसकी जांच भी वन विभाग कर रहा है। जानकारों की मानें तो जब तक रामवृक्ष के कब्जे से वन भूमि मुक्त नहीं होगी समस्या का हल नहीं होने वाला है।

chat bot
आपका साथी