कायस्थ समाज के विकास को फूंका मंत्र

जासं, सोनभद्र : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र की बैठक मंगलवार को पन्नालाल श्रीवास्तव की अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 09:15 PM (IST)
कायस्थ समाज के विकास को फूंका मंत्र
कायस्थ समाज के विकास को फूंका मंत्र

जासं, सोनभद्र : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र की बैठक मंगलवार को पन्नालाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव रहे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के विकास एवं सशक्तीकरण की भावना जागृत करने के लिए बैठक की अहम भूमिका होती है। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि तीन दिसंबर को डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई जाएगी। टैक्स बार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, संरक्षक सच्चिदानंद श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, डा. सतीश श्रीवास्तव, डा. कुसमाकर, रामकांत श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आरएन सिन्हा, उमेश कांत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, डा. अनुराग श्रीवास्तव, विशेश्वर दयाल, सुनील श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद, मनोज कुमार, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी