एएसपी ने थानाध्यक्षों को पढ़ाया कानून-व्यवस्था का पाठ

अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कोतवाली परिसर में सर्किल के थानाध्यक्षों की क्लास ली। थानों में लंबित विवेचनाओ को लेकर नाराजगी जाहिर की तो इन दिनों कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शीर्ष अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशनों का अनुपालन जमीनी तौर पर करने के लिए ताकीद किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:37 AM (IST)
एएसपी ने थानाध्यक्षों को पढ़ाया कानून-व्यवस्था का पाठ
एएसपी ने थानाध्यक्षों को पढ़ाया कानून-व्यवस्था का पाठ

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अरुण दीक्षित शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कोतवाली परिसर में सर्किल के थानाध्यक्षों की क्लास ली। थानों में लंबित विवेचनाओं को लेकर नाराजगी जताई तो इनदिनों कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शीर्ष अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का अनुपालन जमीनी तौर पर करने की ताकीद की। करीब घंटे भर से अधिक चली समीक्षा बैठक में दुद्धी, विढमगंज, म्योरपुर, बभनी एवं बीजपुर थाना क्षेत्र के तमाम सामाजिक, आपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उस पर चर्चा करने के साथ कई दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर सर्किल आफिसर सुनील कुमार विश्नोई, प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह समेत सर्किल के सभी एसएचओ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी