हाथ धोने के बाद ही ई-पॉस पर लगाएं अंगूठा

सोनभद्र नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के मद्देनजर सभी कोटेदारों व राशन कार्डधारकों को एसडीएम दुद्धी ने जरूरी निर्देश दिया है। कहा है कि ई-पॉस मशीन पर अंगूठा तभी लगाएं जब ठीक से हाथ धो लें। साथ ही शारीरिक दूरी को बनाए रखते हुए खाद्यान्न लें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 05:55 PM (IST)
हाथ धोने के बाद ही ई-पॉस पर लगाएं अंगूठा
हाथ धोने के बाद ही ई-पॉस पर लगाएं अंगूठा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के मद्देनजर सभी कोटेदारों व राशन कार्डधारकों को एसडीएम दुद्धी ने जरूरी निर्देश दिया है। कहा है कि ई-पॉस मशीन पर अंगूठा तभी लगाएं जब ठीक से हाथ धो लें। साथ ही शारीरिक दूरी को बनाए रखते हुए खाद्यान्न लें।

एसडीएम सुशील कुमार यादव ने दुद्धी तहसील के विकास खण्ड-म्योरपुर, बभनी व दुद्धी तथा नगर पंचायत रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी के उचित दर के दुकानों पर संबद्ध अंत्योदय योजना के सभी कार्डधारकों एवं पात्र गृहस्थी के ऐसे कार्ड धारक जो सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर, नगर निकाय में रजिस्टर्ड दिहाड़ी मजदूरों को निश्शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। कोटे की दुकानों पर वितरण भी शुरू हो गया है। कहा कि हाथ धुलवाने के बाद ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण किया जायेगा। नोडल अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में खाद्यान्न मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी का पालन किया जाना जरूरी है। इसी प्रकार से उप जिलाधिकारी राब‌र्ट्सगंज यमुनाधर चौहान व उप जिलाधिकारी घोरावल श्रीप्रकाश चंद्र ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भी निर्देश जारी किया है।

chat bot
आपका साथी