उन्नाव की घटना के विरोध में अनशन

जागरण संवाददाता सोनभद्र उन्नाव गैंग रेप के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में बुधवार को उपवास रखा। पदाधिकारियों ने बैठक कर आरोपी विधायक को तत्काल बर्खास्त करने व जेल में बंद पीड़िता के चाचा को परिवार की देखरेख के लिए रिहा करने की मांग की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसीजनों ने चाचा नेहरू पार्क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:29 AM (IST)
उन्नाव की घटना के विरोध में अनशन
उन्नाव की घटना के विरोध में अनशन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : उन्नाव में दुष्कर्म की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अनशन पर बैठ रहे। पदाधिकारियों ने बैठक कर आरोपित विधायक को तत्काल बर्खास्त करने व जेल में बंद पीड़िता के चाचा को परिवार की देखरेख के लिए रिहा करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में रही सपा सरकार में फैले गुंडाराज को कोस कर सत्ता में आई भाजपा सरकार खुद अपराधियों की पनाहगार बन गई है। उन्होंने कहा कि इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ईश्वरीय नारायण सिंह व अनिल सिंह ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता धीरज पांडेय व कौशलेश पाठक ने आरोपित भाजपा विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दुबे व विवेक सिंह ने इस मामले की जांच सेवानिवृत्त जज की एक समिति से कराने की मांग की है। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, लवकुश केशरी, नूरूद्दीन खान, महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, सुनीता तिवारी, दयाशंकर पांडेय, कमलेश ओझा, अभिषेक त्रिपाठी, अमरेश देव पांडेय, मृदुल मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी, कौशल किशोर मिश्रा, श्रवण पांडेय, राजेन्द्र भारती, तारा शुक्ला, अहमद खान नूर, गुलाम खान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी