फोरलेन निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल द्वारा शनिवार को औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 07:12 PM (IST)
फोरलेन निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप
फोरलेन निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल की शनिवार को औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर एक बैठक की गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अनपरा के माध्यम से एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंपा।

भाजपा अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, प्रमोद शुक्ला, मनोज शर्मा, संजय तिवारी, आनंद दीक्षित ने सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में कहा कि फोरलेन निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था द्वारा मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। जगह-जगह मिट्टी खुदाई कर गड्ढों में पाटी गई है। जिससे वहां पर काफी धूल उड़ रहा है। आम लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। पूरा क्षेत्र काफी प्रदूषण की चपेट में आ गया है। कार्यस्थल पर पानी का छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की गई है। गणेश विश्वकर्मा, बागीश, विवेक सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह ने कहा कि संविदाकार द्वारा मानक के विपरीत सभी कार्य किये जा रहे हैं। नाली, सड़क निर्माण में निम्न स्तर के सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क के किनारे लाल सुरक्षा पट्टी का घेरा नहीं लगाया गया है। जिससे गत सप्ताह में दर्जनों दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। अनिल प्रधान, प्रमोद सिंह, राजकुमार सिंह, दिलीप, गुप्तेश्वर सोनी, शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, सत्य प्रकाश सिंह, पीएस उपाध्याय, नंदूलाल, राजीव गुप्ता, केसी जैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी