मुख्य मार्ग की पटरी गड्ढे व कीचड़ में तब्दील

जागरण संवाददाता, बीना (सोनभद्र) : अनपरा से शक्तिनगर के बीच मुख्य मार्ग की पटरी बरसात में जानले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 10:49 PM (IST)
मुख्य मार्ग की पटरी गड्ढे व कीचड़ में तब्दील
मुख्य मार्ग की पटरी गड्ढे व कीचड़ में तब्दील

जागरण संवाददाता, बीना (सोनभद्र) : अनपरा से शक्तिनगर के बीच मुख्य मार्ग की पटरी बरसात में जानलेवा बनती जा रही है। गड्ढे में तब्दील पटरी पर जमे कीचड़ में फंस कर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ऊर्जांचल में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से यात्रा करना जानलेवा हो गया है। डिबुलगंज से लेकर शक्तिनगर तक सड़कों की आधिकांशत: पटरियां बेतरतीब व गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

गर्मी व जाड़ों के मौसम में इस सड़क की पटरी धूल से भरी रहती है। जब बारिश का मौसम आता है तो पटरी पर जमी धूल कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इससे आए दिन दो पहिया व चार पहिया वाहन फंसकर दुर्घटना के शिकार होते हैं। ऊर्जांचल के रहवासी कभी भी मुख्य मार्ग से गुजरने पर अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। मुख्य मार्ग व पटरियों की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती ही जा रही है। पूर्व में कई बार शासन प्रशासन व परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक कर एक्शन प्लान निर्धारित किए गए लेकिन, सब महज कागजी कोरम में ही सिमट कर रह गए। एक्शन प्लान में प्रमुख तौर पर सड़क की पटरियों का समतलीकरण करके वहां वर्षों से जमी धूल को हटाना सर्वोपरि मानकर आदेश दिये गए थे लेकिन, इस समस्या पर आज सार्थक पहल नहीं की गई। हल्की बारिश में भी पटरी पर भारी जल जमाव व कीचड़ हो जा रहा है। पटरी के कीचड़ वाहन के पहियों से सड़क पर फैल जा रहा है, जिससे फिसलन होने के कारण दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है। क्षेत्र के रहवासियों ने सम्बंधित विभागों व परियोजना प्रबंधनों का ध्यान पुन: इस तरफ आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी