सपानेता ने पकड़ा भाजपा का दामन

दुद्धी (सोनभद्र) : भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले रामनरेश पासवान ने सात वर्ष बाद पुन: भाजपा की राह

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 08:13 PM (IST)
सपानेता ने पकड़ा भाजपा का दामन

दुद्धी (सोनभद्र) : भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले रामनरेश पासवान ने सात वर्ष बाद पुन: भाजपा की राह पकड़ ली। शनिवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें एक समारोह में घर वापसी करायी। भाजपा ने दुद्धी विधानसभा सीट से वर्ष 1993, 1996 और 2007 में लगातार तीन बार इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। बावजूद इसके श्री पासवान ने 2009 में मुलायम ¨सह की समाजवादी पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए सपा का दामन थाम लिया था। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी इन्हें दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन यहां भी श्री पासवान के भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। सात वर्ष बाद पुन: भाजपा में अपने सुनहरे भविष्य को देख रहे श्री पासवान ने शनिवार को सदस्यता ग्रहण कर ली।

chat bot
आपका साथी